सहरसा, फरवरी 11 -- सहरसा। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सहरसा जिला अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों के बॉर्डर पर पुलिस सहायता बोर्ड लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कनरिया थाना द्वारा सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं थाना बॉर्डर पर बोर्ड स्थापित किए गए हैं। जिन पर थानाध्यक्ष, एसडीपीओ एवं जिले के एसपी के मोबाइल नंबर अंकित हैं।इस पहल से आमजन सीधे जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे, जिससे आपात स्थिति में त्वरित सहायता और शिकायतों के प्रभावी समाधान में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...