बागेश्वर, मार्च 23 -- पुलिस के एक जवान का आकस्मिक निधन हो गया था। वह नुमाइशखेत के व्यू प्वाइंट पर बेहोशी की हालत में मिला। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव को सरयू-गोमती संगम पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जवान अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट निवासी 42 वर्षीय महेंद्र सिंह रौतेला थे। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने जवान को पुष्प चक्र अर्पित किया। मृतक जवान 2006 बैच का था। उसके आकस्मिक निधन के बाद पुलिस परिवार शोक में डूब गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.