हल्द्वानी, दिसम्बर 14 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। पेंशनर्स दिवस पर 17 दिसंबर को पुलिस सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी रविवार को सेवानिवृत डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम की बैठक में वक्ताओं ने दी। निर्णय लिया गया गया कि संगठन के सभी सदस्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। संघ भवन बद्रीपुरा में हुई बैठक में कहा कि सेवानिवृत कार्मिकों के हितों का नुकसान हो रहा है। इसके विरोध में पेंशनर्स दिवस पर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। वहीं इस मौके पर कार्मिकों की मांगों के समाधान के लिए रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए सभी सदस्य कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। इस मौके पर एमसी पंत, नवीन कांडपाल, पीसी जोशी, घनश्याम चौधरी, मदन राम, ओपी रौतेला, पीपी साह, एचबी जोशी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.