भागलपुर, फरवरी 24 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पुलिस सप्ताह दिवस के उपलक्ष्य पर ललमटिया थाना से सोमवार को मद्यनिषेध के समर्थन में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व एएसपी शायम राजा ने किया। रैली ललमटिया थाना परिसर से टमटम चौक, पासीटोला, कबीरपुर, नसरतखानी और पीपरपांती होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंची। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र की विभिन्न गलियों में घूमकर लोगों को शराबबंदी कानून की जानकारी दी और नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। मौके पर ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान, एसआई राहुल कुमार, महावीर कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल और स्थानीय लोग रैली में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.