बिहारशरीफ, फरवरी 25 -- पुलिस सप्ताह पर निकाली गई प्रभातफेरी, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा का दिया संदेश फोटो : प्रभातफेरी: एकंगरसराय में मंगलवार को प्रभातफेरी में शामिल बच्चे व पुलिसकर्मी। एकंगरसराय, निज संवाददाता। पुलिस सप्ताह के अवसर पर नशा मुक्त बिहार और सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एकंगरसराय संपूर्ण बाजार में प्रभातफेरी निकाली। जो इस्लामपुर रोड, पटना रोड और बिहार-जहानाबाद रोड से होकर गुजरी। नेतृत्व एकंगरसराय इंस्पेक्टर श्रीकांत और थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने किया। प्रभातफेरी में दर्जनों पुलिस पदाधिकारी, कर्मचारी और सैकड़ों छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लेकर नशा मुक्ति के नारे लगाते हुए जागरूकता संदेश दे रहे थे। साथ ही, सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर भी लोगों को जागरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.