भागलपुर, फरवरी 24 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पुलिस सप्ताह के तहत जोगबनी थाना परिसर में मंगलवार को साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी बिष्णु कांत , गोरख कुमार, रवि राज सहित अन्य पुलिस जवान अभियान में शामिल हुए और थाना परिसर की साफ-सफाई की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया, ताकि आम लोग भी स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...