भागलपुर, फरवरी 23 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता रविवार को पुलिस सप्ताह की शुरुआत हो गई। 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह का आयोजन होगा। रविवार को एसएसपी प्रमोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर यातायात जागरूकता रैली एवं कार्यशाला का आयोजन कर आमजनों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस सप्ताह के दौरान पुलिस से संबंधित सभी प्रतिष्ठानों में साफ सफाई का अभियान चलाया जाएगा। उसी दौरान जिला और रेंज के वरीय अधिकारी उन प्रतिष्ठानों, थाना व ओपी के भवनों के साथ ही पुलिसलाइन का निरीक्षण करेंगे। जिले में सबसे स्वच्छ गए तीन थाना/ओपी भवनों को चिह्नित किया जाएगा। संबंधित जिले के पुलिस कप्तान उक्त थाना के प्रभारी को पुरस्कृत करेंगे। इसके साथ ही रेंज में सबसे स्वच्छ पुलिसलाइन को भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.