बांका, फरवरी 23 -- बांका, हिटी। पुलिस सप्ताह के अवसर पर रविवार को बांका जिला के विभिन्न थाना परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने स्वयं झाड़ू उठाकर थाना परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस सप्ताह के तहत सामाजिक दायित्वों के निर्वहन और आमजन के बीच सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। थाना परिसर में जमा कचरा हटाया गया, परिसर की झाड़ू-पोछा कर सफाई की गई तथा आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। अभियान में थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण से न केवल कार्यक्षमता बढ़ती है, बल्कि आम लोगों के बीच पुलिस की छवि भी सकारात्मक बनती है। इस मौके पर पुलिस पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.