हाजीपुर, फरवरी 24 -- लालगंज,संवाद सूत्र। पुलिस सप्ताह के अवसर पर लालगंज थाना परिसर में सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने मिलकर थाना परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। इस पहल के जरिए समाज को यह संदेश दिया जा रहा है कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग है। कार्यक्रम की शुरुआत एसडीपीओ गोपाल मंडल द्वारा पौधरोपण कर की गई। इसके बाद जवानों और कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र में फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया। इस मौके पर एसडीपीओ गोपाल मंडल और थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ...