बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- पुलिस सप्ताह : चेवाड़ा में चलाया गया जागरूकता फोटो चेवाड़ा01 - चेवाड़ा बाजार में निकाली जागरूक रैली में शामिल स्कूल के छात्र और पुलिसकर्मी। चेवाड़ा, निज संवाददाता। पुलिस सप्ताह के दौरान चेवाड़ा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मियों द्वारा शहर में सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। साथ ही नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार की देखरेख में छात्रों ने भाग लिया। लोगों को नशा न करने के लिए जागरूक किया गया। रैली प्रखंड मुख्यालय, आम्बेडकर चौक, सदर बाजार होते हुए वापस स्कूल पहुंची। मौके पर अनुष्का कुमारी, वंदना कुमारी, शिल्पी कुमारी, संध्या कुमारी, प्रशांत कुमार, प्रेम कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्...