लातेहार, अक्टूबर 21 -- लातेहार,संवाददाता। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि 21 अक्टूबर को केंद्र सरकार के द्वारा पुलिस संस्मरण दिवस घोषित किया गया है। इस दिन अपने कत्वर्य के दौरान वीर गति को प्राप्त करने वाले पुलिस जवानों को याद किया जाता है और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की जाती है। उनके बलिदान को याद किया जाता है। एसपी श्री गौरव मंगलवार को न्यू पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में अपने कर्तव्यों के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहीद जवानों को परिजनों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। एसपी श्री गौरव ने शहीद जवानों के परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन सदैव उनके साथ है। उन्होने उन शहीद जवानों के बहादुरी की प्रशंसा की और कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.