औरंगाबाद, फरवरी 20 -- अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के मुड़िला रोड निवासी विवेक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उस पर बैंक ऋण वसूली के दौरान रिकवरी एजेंट और पुलिस टीम पर हमला करने का आरोप है। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि पिछले दिनों बैंक ऋण मामले में पुलिस टीम रिकवरी एजेंट के साथ उसके घर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमले में एक एएसआई और रिकवरी एजेंट घायल हो गए थे। घटना के बाद दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...