हरिद्वार, मार्च 15 -- पथरी क्षेत्र में होली पर्व पारंपरिक रूप से मनाया गया। कई जगह पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर गोबर के उपलों की होली जलाई गई। साथ ही युवा डीजे में ढोल की थाप पर जमकर थिरके। वहीं धनपुरा गांव छावनी में तब्दील रहा। पुलिस ने गांव धनपुरा का बाजार पूरी तरह बंद रखा। जुमे की नमाज और रंगों का त्योहार दोनों सकुशल संपन्न होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को बधाई दी। धनपुरा, फेरुपुर, पदार्था, नासीरपुर कलां, बादशाहपुर, इब्राहिमपुर, अम्बुवाला, पुरषोत्तम नगर, बहादरपुर जट, कटारपुर, चांदपुर सहित सभी गांवों में ढोल बजाकर युवाओं की टोली देर शाम तक सक्रिय रही। होली पर्व पर कई स्थानों पर रंगों से रंगोली बनाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.