रुद्रपुर, फरवरी 21 -- सितारगंज, संवाददाता। बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस व खुफिया विभाग ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। शुक्रवार से चलाए गए इस अभियान में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान वीजा समाप्ति के बाद भी रह रहे लोगों को चिह्नित करने के लिए खोजबीन की। पुलिस ने इस्लामनगर, बलीनगर आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर अवैध अप्रवासियों, वीजा अवधि समाप्त होने के बाद रहने वाले लोगों एवं जाली दस्तावेजों या अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों की खोजबीन के लिए सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान 25 बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच की। बाहरी व्यक्तियों को अपने स्थलों में आश्रय देने से पूर्व पुलिस सत्यापन किए जाने के लिए जागरूक किया। यहां एलआईयू इंचार्ज भास्कर बडोला, सरकड़ा च...