बलरामपुर, फरवरी 19 -- जरवा, संवाददाता। कोतवाली जरवा क्षेत्र में पुलिस और 9वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस व एसएसबी टीम ने बुधवार रात लगभग नौ बजे 9.42 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार साहू, 9वीं वाहिनी एसएसबी कोयलाबास तथा थानाध्यक्ष राकेश पाल के नेतृत्व में गठित टीम संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान 9.42 ग्राम ब्राउन शुगर और एक पल्सर मोटरसाइकिल के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जुनैद रैनी पुत्र चांद बाबू निवासी ग्राम बहादुरडीहवा रतनपुर झिगहा, थाना जरवा, जनपद बलरामपुर तथा विकास बहादुर पुन्यवर पुत्र विष्णु पुन्यवर निवासी ग्राम गढ़वा बुद्धा ज्योति रोड, थाना गढ़वा, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.