गंगापार, अगस्त 13 -- खीरी पुलिस द्वारा अधिवक्ता के साथ सप्ताह भर पहले लेड़ियारी चौकी पर की गई अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार से ही तहसील कोरांव के लामबंद अधिवक्ता खीरी पुलिस विरोधी नारेबाजी के साथ बुधवार को हड़ताल पर रहे। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक थाना प्रभारी खीरी कृष्ण मोहन सिंह और सब इंस्पेक्टर प्रीती रावत द्वारा तहसील आकर पीड़ित अधिवक्ता से माफी नहीं मांगी जाती हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान बार अध्यक्ष रामबहादुर सिंह मंत्री लक्ष्मीकांत शुक्ल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, पूर्व अध्यक्ष उमाकांत तिवारी, जीके सिंह, विनय मिश्रा, आरपी सिंह, कृष्णाकांत पाण्डेय, शशिशेखर पाण्डेय, धीरेन्द्र शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, त्रिवेणी प्रसाद यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.