लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पुलिस विभाग में तबादले का सिलसिला जारी है। शासन ने डीआईजी स्तर के पांच और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें एसपी से डीआईजी के पद पर प्रोन्नति पा चुके चार आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसटीएफ में एसएसपी के पद पर तैनात घुले सुशील चन्द्रभान को डीआईजी एसटीएफ के पद पर तैनाती दी गई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात डीआईजी अखिलेश कुमार चौरसिया को डीआईजी स्थापना के पद पर तैनाती दी गई है। एसपी से डीआईजी के पद पर प्रोन्नत हुए यमुना प्रसाद को पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से डीआईजी पीटीएस मुरादाबाद के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय से संबद्ध हेमराज मीणा को डीआईजी यूपी एसआईएफएस लखनऊ बनाया गया है। 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में सेनानायक सचिंद्र पटेल को डीआईजी भ्रष्टाचा...