जमशेदपुर, फरवरी 23 -- अनुशासन और दक्षता के लिए पहचानी जाने वाली राज्य पुलिस व्यवस्था में लिपिकीय कार्यकुशलता को लेकर चौंकाने वाला तथ्य सामने आए हैं। राज्य में कार्यरत पुलिस लिपिकों की लेखा परीक्षा 2025 के परिणाम में 124 में से 104 लिपिक असफल घोषित किए गए हैं। यह परीक्षा 19 सितंबर 2025 को झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में आयोजित की गई थी। जानकारी के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों, इकाइयों और संस्थानों में पदस्थापित लिपिक इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे नियमित तौर पर अपनी पदस्थापना में लिपिक का ही काम कर रहे थे। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नामित पदाधिकारियों द्वारा किया गया तथा प्राप्त अंकों के आधार पर परीक्षाफल तैयार कर अनुमोदन के बाद प्रकाशित किया गया। यह परिणाम झारखंड पुलिस के पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) द्वारा जारी किया गया है। कुल 1...