सीतामढ़ी, जनवरी 25 -- मेजरगंज। थाना क्षेत्र के सिजुआ चौक पर पुलिस वैन की ठोकर से हुई व्यक्ति की मौत के मामले में कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार की देर शाम एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। टीम ने गहनता से दुर्घटना के तकनीकी पहलुओं की जांच की। टीम ने वाहन के टकराने के निशान और सड़क पर मौजूद साक्ष्यों के नमूने लिए, ताकि वैज्ञानिक पद्धति से यह स्पष्ट हो सके कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।मेजरगंज थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि हमलोग अपने स्तर से मामले की गहन छानबीन कर रही है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है।आवेदन नहीं मिलने के कारण फिलहाल औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है।पुलिस फिलहाल घटना के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। स...