मिर्जापुर, अगस्त 3 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद । सोशल मीडिया पर रविवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी अपने वाहन को धक्का लगा रहे हैं। फिलहाल धक्का देते ही वाहन चालू हो गई थी। वायरल वीडियो चील्ह थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। बाढ़ पीड़ितों की मदद और सुरक्षा के लिए चील्ह थानाध्यक्ष मय हमराही संग निकले थे, लेकिन चील्ह के बाढ़ चौकी तिलठी के पास ही बंद हो गई। चालक ने काफी देर तक चालू करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। उसके बाद वाहन में सवार पुलिसकर्मी बाहर निकले और वाहन को धक्का लगाने लगे। उसी दौरान किसी ने पुलिसकर्मियों के वाहन को धक्का लगाने का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिसकर्मियों के धक्का लगाते हुए वाहन चालू हो गई। पुलिसकर्मी वाहन में सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में चले गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.