वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 3 -- यूपी के बरेली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ट्रक वाले ने पुलिस को 100 रुपये देकर नो एंट्री में घुस गया। इस बीच पति के साथ स्कूटी से जा रही बुजुर्ग महिला की ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने ट्रक घेर लिया और चालक की पिटाई कर दी। वहां जमकर हंगामा हुआ और करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो भीड़ का गुस्सा शांत हुआ। बारादरी के रहने वाले मुकेश अग्रवाल बुधवार को पत्नी सुनीता के साथ स्कूटी से बैंक जा रहे थे। स्टेडियम रोड पर एके आई हास्पिटल के सामने डेलापीर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आकर सुनीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति...