आगरा, फरवरी 15 -- कासगंज। पुलिस लाइन स्थित शांतिनाथ मंदिर में भगवान शिव के परिवार की मूर्तियों की स्थापना विधि विधान से कई। एसपी अंकिता शर्मा ने मूर्तियों की स्थापना के बाद भगवान शिव जलाभिषेक किया। पुलिस कर्मियों ने शांतिनाथ मंदिर स्वैच्छिक दान से निर्मित श्री शांतिनाथ महादेव मंदिर मूर्तियों की स्थापना कराई है। मंदिर में जलाभिषेक व पूजा के बाद प्रसाद वितरण भी हुआ। एसपी के साथ प्रमुख रूप से सीओ पुलिस लाइन शाहिदा नसरीन, सीओ कासगंज आंचल चौहान, सीओ यातायात अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक व पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.