प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 30 -- प्रतापगढ़। नगर पालिका की ओर से बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अभियान के प्रभारी सफाई निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस लाइन गेट से करनपुर मोहल्ले तक कटरा रोड, कोर्ट, एसपी कार्यालय के आसपास सड़क के दोनों किनारे नाली, नाला से अतिक्रमण हटाया जाएगा। मंगलवार को नगर पालिका की ओर से सिविल लाइंस, नो वेडिंग जोन के आसपास कार्रवाई की सूचना दुकानदारों को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...