लखीसराय, फरवरी 3 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से राज्य में 35 प्रतिशत आरक्षण के बाद लगभग सभी विभाग में महिला पुरुष कर्मी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है। नौकरी पैसा महिला को मां बनने के बाद नौकरी के साथ बच्चे की देखभाल की चिंता को दूर करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पालना घर योजना का संचालन शुरू किया। जिसके तहत जिले में पुलिस लाइन एवं जिला समाहरणालय परिसर में 10-10 बच्चों की क्षमता वाले पालना घर का संचालन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास निगम के नेतृत्व में संचालित दोनों ही केंद्र पर नियमित रूप से छह से सात बच्चों की उपस्थिति देखी जा रही है। हब जिला समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला एवं बाल विकास निगम की नोडल वंदना पांडे के नेतृत्व में केंद्र का संचालन किया जा रहा है। जहां छह माह से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.