प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 14 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन में चल रहे अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को पुलिस लाइन रेड की टीम ने जीत लिया। एसएसएस क्रिकेट एकेडमी रायबरेली की टीम उपविजेता रही। पुलिस लाइन में चल रहे टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को पुलिस लाइन रेड और एसएसएस क्रिकेट एकेडमी रायबरेली के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस लाइन रेड की टीम 24.3 ओवर में 144 रन पर ऑल आउट हो गई। अर्पित ओझा ने 49, शाश्वत यादव ने 17, अश्विक यादव ने 16, मनराव ने 17 और आयुष ने 10 रन का योगदान दिया। रायबरेली की ओर से सिद्धार्थ सोनकर ने 3, मंगेश पाल ने 2 विकेट लिया। जवाब में रायबरेली की टीम 23.5 ओवर में 123 रन पर ढेर हो गई। चितरंस पांडेय ने 36, निहाल ने 32 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं पार कर सका। पुलिस लाइन की ओर ...