मेरठ, जनवरी 25 -- पुलिस लाइन में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य समारोह पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में सुबह नौ बजे से होगा, जहां तिरंगा फहराया जाएगा। हस्तिनापुर भाजपा विधायक व प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश खटीक मुख्य अतिथि रहेंगे और परेड की सलामी लेंगे। एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, सभी एसपी, सभी सीओ और जिले के थाना प्रभारी सहित कानून-व्यवस्था से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। शहर के 10 स्कूलों के छात्र-छात्राएं देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 44वीं और छठी वाहिनी पीएसी के जवान परेड में शामिल होंगे। विभिन्न टुकड़ियां कदमताल करती सलामी मंच के सामने से गुजरेंगी। उधर, प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह की देखरेख में समारोह की सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता...