कौशाम्बी, फरवरी 7 -- मंझनपुर, संवाददाता टेवां स्थित पुलिस लाइन परिसर में शनिवार को होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस कर्मियों और उनके परिवारजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही दवाएं भी दी गईं। स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली में सुधार की बात कही। पुलिस कर्मियों ने बताया कि नियमित ड्यूटी के कारण स्वास्थ्य जांच के लिए समय नहीं मिल पाता, ऐसे में विभाग द्वारा आयोजित ऐसे शिविर बहुत उपयोगी साबित हो रहे हैं। कई पुलिस कर्मियों ने बताया कि वे लंबे समय से कुछ सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, जिन पर अब उचित परामर्श मिला है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस कर्मी समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात ड्यूटी करते हैं, इसलिए उनका स्वास्थ्य सर्वोपरि है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...