मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- रिजर्व पुलिस लाईन में एसपी क्राइम इन्दु सिद्वार्थ ने सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं को सुनकर निस्तारण के आदेश दिए है। बुधवार को कार्यक्रम सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ सैनिक सम्मेलन प्रारम्भ किया। तत्पश्चात एसपी क्राइम द्वारा विगत सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों द्वारा बतायी गयी समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी ली गई। एसपी क्राइम द्वारा सैनिक सम्मेलन में मौजूद पुलिस कर्मियो से सीधा संवाद स्थापित कर एक-एक करके प्रत्येक पुलिसकर्मी की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कर निर्देशित किया। साथ ही एसपी क्राइम द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों को साझा किया गया तथा सोशल मीडिया का ...