हरिद्वार, नवम्बर 12 -- हरिद्वार, संवाददाता। शिवालिक नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 पुलिस लाइन में बुधवार को पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सड़क चौड़ीकरण, पथ प्रकाश व्यवस्था तथा सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि नगर में कराए जा रहे विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नया भारत नया विकास के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार कर रहे हैं। सौंदर्यीकरण, सड़क सुधार और जन सुविधा के कार्य नगर को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में अहम हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...