बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- पुलिस लाइन में वाहन परेड, एसपी ने लिया जायजा बिहारशरीफ। पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को पुलिस विभाग के सरकारी वाहनों की परेड कर बारीकी से जांच की गई। एसपी भारत सोनी ने निरीक्षण के दौरान वाहनों की स्थिति, फिटनेस, आवश्यक दस्तावेज, सायरन, लाइट, वायरलेस सेट सहित अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों की जांच की। एसपी ने अधिकारियों को सभी वाहनों को चालू एवं सुचारू अवस्था में रखने का निर्देश दिया। उन्होंने वाहनों की नियमित सर्विसिंग, साफ-सफाई तथा समय-समय पर आवश्यक मरम्मत कराने पर जोर दिया। वाहन परेड के माध्यम से पुलिस बल की कार्य क्षमता और आपातकालीन तैयारियों का आकलन भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...