प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 7 -- प्रतापगढ़। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को होम्योपैथी चिकित्सा शिविर लगा। उद्घाटन सीओ लाइन शिवनारायण वैश की पत्नी अभिलाषा ने फीता काटकर किया। शिविर में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सलाह और दवाइयां दी गईं। इस दौरान एएसपी पश्चिमी वृजनंदन राय, सीओ लाइन शिवनारायण वैश, आरआई राजीव कुमार राय, एसओ महिला थाना मीनाक्षी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...