पीलीभीत, फरवरी 9 -- होम्योपैथिक विभाग की तरफ से पुलिस परिवारों के लिए वामा सारथी के सहयोग से पुलिस लाइन अस्पताल में मासिक स्वास्थ्य शिविर में कुल 70 रोगियों का परीक्षण किया गया। साथ ही निःशुल्क औषधियां प्रदान की गई। शिविर में डॉ. निधि सिंह ने परामर्श दिया। फार्मासिस्ट अनुराधा समेत वार्ड बॉय केशव, आउटसोर्सिंग कर्मी तिलकराम, योग प्रशिक्षक गीता एवं अशोक ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। वहीं पुलिस विभाग के रूपा समेत अन्य रहे। जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि शिविरों से पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को लाभ मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...