अंबेडकर नगर, दिसम्बर 14 -- अम्बेडकरनगर। पुलिस लाइन में रात्रि भोज (बड़ाखाना) व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसपी अभिजित आर शंकर ने रिक्रूट आरक्षियों को भोजन सर्व कर मनोबल बढ़ाते हुए आपसी मेल मिलाप का संदेश दिया। कहा कि सभी को अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर ढंग से करते रहना होगा। पीड़ितों को न्याय मिले, यह सभी के प्राथमिकता में होना चाहिए। इस दौरान कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...