मुरादाबाद, जून 21 -- 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन मैदान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीआइजी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और रिक्रूट आरक्षियों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर रहा जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वभौमिक स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। डीआईजी मुनिराज जी, एसएसपी सतपाल अंतिल ने स्वयं योगाभ्यास करते हुए पुलिसकर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों को योग को जीवनशैली में अपनाने के लिए प्रेरित किया। योगाचार्य द्वारा विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान के अभ्यास कराते हुए योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.