लोहरदगा, जुलाई 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के बक्सीडीपा स्थित न्यू पुलिस लाइन प्रांगण में बुधवार को पदचिन्ह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यरत कर्मियों को नए रैंक या पद पर भूमिका निभाने की क्षमता को मान्यता देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिला पुलिस बल के दो पुलिस निरीक्षक सुधीर प्रसाद साहू और संदीप रंजन को सरकार द्वारा पदोन्नति प्रदान करते हुए पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। जिसके आलोक में पिपिंग सेरेमनी आयोजित कर लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के द्वारा दोनों नव पदोन्नत पुलिस उपाधीक्षक को बैच पहना कर सम्मानित किया गया। सुधीर प्रसाद साहू और संदीप रंजन 1994 में एसआई के पद पर नियुक्त हुए थे। जिनकी कार्य कुशलता को देखते हुए सरकार द्वारा वर्ष 2024 में पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई। इसके पश्चात दोनों पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.