बस्ती, जनवरी 20 -- बस्ती। पुलिस लाइन परिसर बस्ती में नवनिर्मित परिवहन शाखा गैराज का शुभारंभ एसपी अभिनन्दन ने किया। एसपी ने गैराज का फीता काटकर लोकार्पण किया। यह गैराज पुलिस विभाग के परिवहन शाखा के वाहनों के रख रखाव, मरम्मत एवं सुरक्षित पार्किंग के लिएआधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाया गया है। इससे पुलिस वाहनों की उपलब्धता में सुधार, रखरखाव की गुणवत्ता में वृद्धि एवं विभागीय कार्यक्षमता में और अधिक मजबूती प्राप्त होगी। उद्घाटन समारोह में एएसपी श्यामकांत, परिवहन शाखा के अधिकारी, पुलिस लाइन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...