बलिया, जनवरी 4 -- बलिया, संवाददाता। समय के साथ पुलिस महकमा में सुविधाओं और संसाधनों का भी बेहतर इंतजाम हो रहा है। थानों और पुलिस चौकियों का काफी हद तक स्वरूप भी बदल चुका है। इसी क्रम में अब पुलिस लाइन में कई विकास कार्य हो रहे हैं। इनमें अधिक क्षमता वाले हाल के साथ ही चारो तरफ से चाहरदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। बड़े आयोजन और बैठकों के लिए पुलिस लाइन में दशकों पहले निर्मित आरडी त्रिपाठी हाल का निर्माण कराया गया था। इसमें दो से तीन सौ जवानों के एक साथ बैठने की क्षमता थी। हालांकि पुलिसकर्मियों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। इस लिहाज से पुराने के जगह पर नये हाल का निर्माण कराया जा रहा है जिसकी क्षमता एक हजार से अधिक होगी। इसके बनकर तैयार हो जाने के बाद चुनाव तथा अन्य बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों की ब्रीफिंग आदि में काफी सहूलियत होगी। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.