बांदा, फरवरी 9 -- बांदा, संवाददाता। दिल का दौरा पड़ने से पुलिस लाइन में तैनात दरोगा गश खाकर गिर गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, पर रास्ते में ही मौत हो गई। सोमवार को एसपी और एएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें पुष्पांजलि दी। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। प्रयागराज जनपद के सोरो गांव (सराय मनरेज) निवासी धीरेंद्र कुमार सिंह यहां पुलिस लाइन में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान रविवार को शाम पुलिस लाइन में ही वह अचानक चक्कर आने से गिर गए, जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस लाइन में सोमवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर, क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.