बोकारो, जनवरी 21 -- बोकारो, प्रतिनिधि। 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड की तैयारी, अनुशासन एवं समन्वय का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड कमांडर के नेतृत्व में कुल 14 टोलियां गठित की गई हैं। इनमें जैप-04 का प्लाटून, जिला सशस्त्र बल, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी का प्लाटून तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के प्लाटून शामिल हैं। सभी टोलियां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास में जुटी हुई हैं। परेड का पूर्वाभ्यास 24 जनवरी तक जारी रहेगा। 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की जाएंगी। मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.