फतेहपुर, जनवरी 9 -- फतेहपुर। पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित टोलीवार परेड की सलामी लेकर एसपी अनूप कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों व प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे प्रशिक्षण की स्थिति, अनुशासन और एकरूपता को परखा तथा संबंधित अधिकारियों से प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली। परेड के उपरांत एसपी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी बैरकों, प्रशिक्षण कक्ष, कैंटीन, निर्माणाधीन इमारत, परिवहन शाखा, यूपी-112 शाखा और भोजनालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गार्द रजिस्टरों को भी चेक किया गया और कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने साफ-सफाई, रखरखाव और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। इस मौके पर सीओ लाइन और प्रतिसार निरीक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.