देवरिया, मई 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस लाइन मैदान में शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए एसपी विक्रांत वीर ने शुक्रवार को पुलिस कर्मियों की दौड़ लगवाई। साथ ही परेड का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में सुबह आयोजित परेड में पुलिस कर्मियों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधों की रोकथाम के लिए दंगा निरोधक उपकरणों के रख-रखाव व क्रियाशीलता का अभ्यास कराया गया। साथ ही संबंधित को दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद एसपी ने क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 का निरीक्षण किया। यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, प्रथम उपचार किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाईका भी एसपी ने निर्देश दिया। ------------- एसपी ने पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण एसपी विक्रांत वीर ने शुक्रवार की दोपहर पुलिस कार्यालय का औचक नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.