देहरादून, फरवरी 20 -- हरिद्वार। पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने जवानों के साथ दौड़ लगाकर फिटनेस और अनुशासन का संदेश दिया। सुबह निर्धारित समय पर पुलिस लाइन मैदान पहुंचे एसएसपी ने पहले जवानों के साथ दौड़ और शारीरिक व्यायाम किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए शारीरिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने में शारीरिक क्षमता की अहम भूमिका होती है। दौड़ के बाद एसएसपी ने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों की शस्त्र ड्रिल और मैन्युअल अभ्यास की बारीकी से जांच की। अभ्यास के दौरान जहां-जहां कमियां नजर आईं, वहां संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शस्त्र संचालन और ड्रिल में शत-प्रतिशत दक्षता बनाए रखना अनिवार्य है। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.