श्रावस्ती, जून 18 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले में रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का जायजा लेने बुधवार को आईजी श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन का निरीक्षण कर ट्रेनिंक सेन्टर की व्यवस्थाएं देखी। साथ ही संबंधित को जरूरी निर्देश दिया। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल अमित पाठक बुधवार शाम को श्रावस्ती पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन भिनगा में पुलिस आरक्षी भर्ती 2023 के रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के लिए ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में रिक्रूटों के लिए निर्धारित बैरक, भोजनालय, स्नानघर, पानी की व्यवस्था आदि का जायजा लिया। प्रशिक्षण से सम्बंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.