अमरोहा, फरवरी 11 -- अमरोहा। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में बुधवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। निरीक्षण में सीओ ने पुलिसकर्मियों की शारीरिक एवं मानसिक दक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से परेड को दौड़ लगवाई व अनुशासन, एकरूपता व ड्रिल के मानकों की समीक्षा की। सीओ लाइन अवधभान सिंह भदौरिया ने गार्द से संबंधित समस्त रजिस्टरों का अवलोकन कर उनकी प्रविष्टियों की जांच की। पुलिस बल को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं शारीरिक फिटनेस बनाए रखने को प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...