मथुरा, फरवरी 9 -- थाना सदर बाजार अंतर्गत पुलिस लाइन के समीप शनिवार देर रात नशे में प्रतीत हो रहे एक युवक ने राहगीर व वाहनों पर ईट-पत्थर फेंके। जिससे राहगीरों में दशहत फैल गयी। इसी दौरान सामने से आ रही बस में ईंट मारते समय युवक बस की चपेट में आकर घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे जिला चिकत्सालय में भर्ती कराया था, लेकिन रात को वह हॉस्पिटल से भाग गया। बाद में उसे पुलिस ने भर्ती कराया। युवकी की पहचान आगरा निवासी युवक के रूप में हुई है। शनिवार रात करीब 10 बजे एक युवक लाल टीशर्ट पहने गाली-गलौज करने के साथ ही रोड से पत्थर उठा कर राहगीरों के ऊपर मार रहा था। इसका वीडियो वायरल हो गया। इसमें दिखाई दे रहा है कि युवक बाइक सवारों से लेकर कार आदि पर पत्थर फेंक रहा था। इसके चलते कई कार आदि के शीशे टूट गये। इस दौरान कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.