अमरोहा, अगस्त 17 -- स्वतंत्रता दिवस पर एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। अधीनस्थ अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। शासन द्वारा नामित पुलिस कर्मियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया। शपथ दिलाते हुए एसपी ने राष्ट्र की एकता एवं संप्रभुता को हर परिस्थिति में अक्षुण्ण बनाए रखने तथा जनसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश पढ़कर सुनाया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिसकर्मियों की सेवाओं, साहस एवं समर्पण भावना के को सराहा गया, जिससे अन्य कर्मियों को भी प्रेरणा मिले। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराते हुए एसपी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.