मथुरा, जनवरी 7 -- जिला क्रिकेट संघ के जिला जूनियर क्रिकेट लीग में बुधवार को हरीश राघव क्रिकेट ग्राउंड पर लीग मैच हुआ। इसमें रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन कर पुलिस मॉडर्न स्कूल को 115 रन से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। पुलिस मॉडर्न स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। रमनलाल ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 147 रन बनाए। इसमें अर्जुन तेवतिया ने 50 गेंद में 60 रन, लवेश ने 29 रन एवं आयुष ने 23 रन बनाए। पुलिस मॉडर्न स्कूल के आदित्य सिंह ने 3 तथा कृष्णा गोयल ने 1 विकेट लिया। जबाब में पुलिस मॉडर्न स्कूल टीम 8 ओवर में मात्र 31 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें निश्छल ने 10 रन बनाए। रमनलाल के लवेश ने 5 एवं प्रभात चौधरी ने 3 विकेट लिए। अंपायर लकी शर्मा व अर्चित समाधिया रहे। स्कोरर राजीव गौतम रहे। इस दौरान आयोजन सचिव रोहित सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.