बस्ती, मार्च 22 -- बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट बस्ती में डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दो प्रशिक्षओं का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में हुआ है। शुक्रवार को डायट प्राचार्य/सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक संजय कुमार शुक्ल ने दोनों चयनित प्रशिक्षुओं को अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कहा कि यह गौरव का विषय है। सरकारी सेवा में निष्ठा व ईमानदारी से दायित्व का निर्वहन करें। जीवन का लक्ष्य बनाकर समर्पित भावना से ही सेवा करने में आत्म शक्ति प्रदान होती है। इस दौरान कुलदीप चौधरी, कल्याण पांडेय, अलाउद्दीन, वंदना चौधरी, मिथिलेश श्रीवास्तव, अनिल चौधरी, हरिश्चंद्र व अन्य प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.