बगहा, फरवरी 7 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग पर रतमाला के समीप बुधवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बगहा जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा की शुक्रवार को मौत हो गई। पटना स्थित सीएनएस अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से पुलिस विभाग और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई। संजीव कुमार शर्मा (30) गयाजी जिले के परैया थाना क्षेत्र के सोनगरिश गांव के निवासी थे। वे बीते 16 दिसंबर को पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव में निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए थे। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात संजीव कुमार शर्मा बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान किसी बड़े वाहन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। य...