मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरनगर। कस्बा बुढ़ाना के विज्ञाना मार्ग पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश गुलजार उर्फ मामा निवासी खतौली घायल हो गया। जबकि उसके साथी नसीम को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक बाइक व अवैध असलाह बरामद किया है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों बदमाशों पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड व राजस्थान में 52 मुकदमें दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...